*आसमानी आफत : चमोली के नीति घाटी में भारी बारिस से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज, वाहन बहे*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

नीति घाटी में लगातार हो रही बारिश के बीच तमक नाला उफान पर आने से नाले पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण मलारी गांव से आगे वाहनों एवं लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है।

घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें भी मौके के लिए रवाना की गई हैं। नीति घाटी में भारी बारिश से अतिवृष्टि होने की सूचना मिल रही है हालांकि प्रशासन का कहना है कि तेज बारिश की वजह से तमक नाल उफान पर आ गया लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही है बारिश के बाद ऊंचाई वाले इलाके में कहीं बादल फटने से बड़ी मात्रा में मालवा नीचे की तरफ आया है जिससे स्थानीय कास्तकरों कि सेब के बगीचे भी बर्बाद हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *