CRIME : नशे में धुत साथियों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की युवक की हत्या, पुलिस जुटी जाँच में 

 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

देहरादून में कुछ दिनों से हो रही वारदातों से आमजन खौफ में है!उत्तराखंड की राजधानी में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बसंत विहार थाना क्षेत्र के रेसकोर्स इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन नशे में धुत युवकों ने अपने ही दोस्त दिगंबर धीमान की बेसबॉल बैट से क्रूरता से हत्या कर दी। मामला 9 फरवरी का है, जब POCSO एक्ट के आरोपी दिगंबर कोर्ट में पेशी के लिए अपने पिता के साथ पहुंचे थे। कोर्ट रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर दर्ज हैं, लेकिन पेशी नहीं हो सकी। कोर्ट से निकलते ही दिगंबर ने पिता को घर भेज दिया और दोस्तों के साथ पार्टी करने चले गए। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने 11 फरवरी को नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो लोकेशन और पूछताछ से चौंकाने वाला खुलासा हुआ—दिगंबर की हत्या उसके ही तीन करीबी दोस्तों ने की थी। गड्ढों वाली गली में शराब पार्टी के दौरान छोटी-सी बहस मारपीट में बदल गई। नशे की हालत में तीनों ने बेसबॉल बैट से सिर पर जोरदार वार किए, जिससे मौके पर ही दिगंबर की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ के अनुसार, आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं। यह घटना देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के दुष्परिणामों की ओर इशारा करती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *