उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
उत्तराखंड परिवहन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में घिरे सब इंस्पेक्टर शशिकांत तेंगोवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा है।
🔥 दुकान में कैद हुए साहब: 2 घंटे तक बना रहा ‘बंधक’
मामला सोमवार का है जब सब इंस्पेक्टर हर्रावाला क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां मौजूद ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उन्हें घेर लिया और एक दुकान के अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
💸 अवैध वसूली का ‘रेट कार्ड:-
ट्रांसपोर्टरों ने जो खुलासे किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। आरोप है कि पिछले 4 साल से यह खेल चल रहा था:
🚛 छोटे कमर्शियल वाहन: ₹2,000 प्रति गाड़ी।
🚛 6 टायर वाहन: ₹8,000 की वसूली।
🚛 8 टायर वाहन: ₹10,000 का रेट।
🚛 12 टायर वाहन: ₹12,000 तक की मांग।
जैसे ही घटना का वीडियो वायरल हुआ, परिवहन सचिव ने मामले का संज्ञान लिया। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर अपर परिवहन आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।