उत्तराखंड Express ब्यूरो
ऋषिकेश
उत्तराखंड में सरकारी कर्मियों द्वारा रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं, हर माह विभिन्न विभागों के रिश्वतखोर कर्मी विजिलेंस के चंगुल में फंस रहे हैं!विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जल विद्युत निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर फैजल खान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से काशीपुर का निवासी बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है!
मिली जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसका भुगतान जारी करने के एवज में जेई फैजल खान रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद देहरादून विजिलेंस की टीम ने ऋषिकेश में जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है!विजिलेंस की टीम जेई को अपने साथ देहरादून ले गई है जहाँ उससे पूछताछ की जाएगी!