*देहरादून में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाश किये गिरफ्तार, तीन फरार*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

देहरादून जनपद के नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार नयागांव चौकी बैरियर पर नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए सेलाकुई की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया।

पीछा करते हुए बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की,जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *