*एक और रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार : छह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए अग्निश्मन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कोटद्वार /देहरादून

उत्तराखंड में आये दिन कार्यालयों में भ्र्ष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैँ, छोटे कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक हर महीने विजिलेंस के हत्थे चढ़ रहे हैं, लेकिन फिर भी भ्र्ष्टाचार के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है!ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र का है, जहाँ
सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने फायर स्टेशन कोटद्वार में तैनात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया।

सतर्कता विभाग के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया था कि पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन स्थित उसके होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने संबंधी शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाए जाने और मामला ट्रैप कार्रवाई के योग्य होने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

इसके बाद बुधवार को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद विभागीय महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सतर्कता विभाग की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *