उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /देहरादून
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओ यू ) के शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक जनवरी से आरंभ हो गई है । इस सत्र में स्नातक स्नातकोत्तर डिप्लोमा इत्यादि कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा है । ऐसे सभी शिक्षार्थी जो की विभिन्न कार्यक्रमो जैसे की BA BSC B.Com MA MSc MCom इत्यादि में पहली बार प्रवेश ले रहे हैं अथवा अग्रिम सेमेस्टर में प्रवेश लेना है ऐसे सभी शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की website www.uou.ac.in पर लॉगिन करके अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें । विश्वविद्यालय में भी प्रवेश की अंतिम तिथी 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है । उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ आर सी भट्ट ने कहा कि समस्त पाठ्यक्रम मे शीतकालीन सत्र के प्रवेश प्रारम्भ हो चुके है। प्रवेश के इच्छुक समस्त छात्र एंव छात्राये अपना प्रवेश 17030 अध्ययन केन्द्र कर्णप्रयाग मे सीघ्र हेतु सम्पर्क करे।
सभी शिक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाता है की यदि वे पाठ्य सामग्री प्रिंटेड फार्म में चाहते हैं तो वे साथ ही उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं । पाठ्य सामग्री विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षार्थियों को उनके दिए गए पते पर भेजी जाएगी।