*आसमानी कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

हरिद्वार

 

उत्तराखंड में मानसून सीजन के चलते लगातार नुकसान हो रहा है, राज्य में जहाँ कई सड़कें भुसखलन के चलते अवरुद्ध हुई है तो वहीं जानमाल का नुकसान भी हो रहा है!हरिद्वार जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है!प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम डालूवाला मजबता में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55 वर्ष) पुत्र स्व. अतर सिंह, निवासी ग्राम डालूवाला मजबता और रणधीर सिंह (38 वर्ष) पुत्र जीत सिंह, निवासी ग्राम खालाटीरा, हरिद्वार गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें रुड़की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *