*दर्दनाक सड़क हादसा : कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से पति -पत्नी और बेटा -बेटी सहित पांच की मौत*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

नैनीताल

नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम रातीघाट बाईपास मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच पर्यटकों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढैला गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार खटीमा के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। जंगल क्षेत्र होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता लगाने और रेस्क्यू कार्य में काफी समय लगा। मौके पर प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौजूद हैं।

मृतकों के नाम

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *