उत्तराखंड Express ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी ब्लॉक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार मुर्गों के बाड़े में घुस गया। जानकारी के अनुसार गुलदार मुर्गों का शिकार करने के इरादे से बाड़े में पहुंचा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता के चलते उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर गुलदार को जाल की मदद से काबू में किया। इस दौरान क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या वन्यजीव को नुकसान से बचाया जा सके।