*दुखद घटना : पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *