*बड़ी खबर : केदारनाथ धाम के 325वें रावल होंगे शिवाचार्य केदार लिंग,मौजूदा रावल भीमाशंकर लिंग ने नांदेड़ में घोषित किया अपना उत्तराधिकारी*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

*उखीमठ/रुद्रप्रयाग*

पंचकेदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम को महाशिवरात्रि पर अपना 325वां रावल मिलेगा।
वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद पर शिवाचार्य 42 वर्षीय शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी चुना है।
महाशिवरात्रि पर नांदेड़ स्थित अपने मठ में केदारनाथ के वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से अब केदारनाथ के रावल का पद संभालने में असमर्थ हैं। इसलिए वे अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं।
रावल के इस लिखित बयान की विधिवत घोषणा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में की जाएगी। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही की जाएगी। इस दौरान डंगवाड़ी, भटवाड़ी, चुनी-मंगोली, किमाणा एवं पचौली डुंगर सेमला के हक-हकूकधारी एवं दस्तूरधारी ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *