*Accident : सरिया से लदे खडे ट्रक से टकराई कार एक महिला की मौत, सात घायल*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

ऋषिकेश

आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को समय प्रातः लगभग 08:05 बजे चौकी व्यासी से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक खड़ा था, जिससे एक कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चालक सहित कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं एवं 03 पुरुष शामिल थे।

दुर्घटना में एक महिला, धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह), आयु लगभग 55 वर्ष, की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे SDRF टीम द्वारा (RR Saw) की सहायता से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला तथा शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *