*टिहरी गढ़वाल वाहन दुर्घटना अपडेट : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख, पीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून /दिल्ली

गुरुवार को उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल में हुए वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दुख जताया है , साथ ही पीएम ने पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा की है ! उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को एक वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी,जबकि दो लोग घायल हो गए. सभी हरिद्वार से अंतिम संस्कार क्रिया कर्म से वापस लौट रहे थे. इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि देने की भी घोषणा की है!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक वाहन के खाई में गिरने से लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं..।।

टिहरी गढ़वाल के चंबा-कौटी मार्ग पर नैल गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि दुखद है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है. ईश्वर करे कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) की ओर से, जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *