*दुखद घटना : कार दुर्घटना में उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

ऋषिकेश/टिहरी

 

उत्तराखंड पुलिस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है, कार दुर्घटना में एक सब इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस विभाग में शोक छा गया हैं! प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुनि की रेती क्षेत्र के शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी पोखरी के मूल निवासी विनोद कुमार शर्मा बीते रात्रि अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मुनि की रेती थाना से ड्यूटी करके शिवपुरी पुलिस चौकी में जा रहे थे।

देर रात उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। जिसका पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद लगा।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को खाई से बाहर निकाल।विनोद कुमार शर्मा पूर्व में सेना में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वह इससे पहले ढालवाला व कैलाश गेट चौकी के प्रभारी भी रहे।

अपनी मृदुल भाषा के कारण वह पुलिस प्रशासन में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना से रानीपोखरी क्षेत्र में शोक का माहौल है।बता दे कि विनोद कुमार शर्मा के दूसरे भाई भी पुलिस में है। पुलिस ने मृतक विनोद कुमार शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *