*Breaking News : एक और रिश्वतखोर कर्मी चढ़ा विजिलेंस टीम के हत्थे, उद्यान निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

हल्द्वानी

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं. ताजा मामला हल्द्वानी के ग्राम गऊघाट किच्छा का है,जहां उद्यान विभाग के ज्येष्ठ निरीक्षक बादल पांडे को ₹12000 रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.रिश्वत की ये रकम किसानों के आम के निजी पेड़ कटवाने में उद्यान विभाग से परमिशन प्रक्रिया के दौरान ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा मांगी गई थी.. ऐसे में शिकायतकर्ताओं द्वारा सतर्कता अधिष्ठान को दी गई. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आईटीआई हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है!अब अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ और चल-अचल संपत्ति की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *