*रिश्वतखोरी : सिविल कोर्ट का नायब नाजिर साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार केमामले बढ़ते जा रहे हैं, हर माह किसी न किसी कार्यालय में रिश्वतखोरों को दबोचा जा रहा है! भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन) में नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट फीस के नाम पर ₹3500 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी विजिलेंस सेक्टर की ट्रैप टीम ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *