
-‘स्मार्ट किलर’ का ट्रेलर इम्पा ऑडोटोरियम में हुआ लॉन्च, मकर संक्रांति 2026 को होगी स्मार्ट किलर रिलीज
-बॉलीवुड फ़िल्म स्मार्ट किलर में उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के दुर्गेश नौटियाल निभा रहे हैं मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका
उत्तरकाशी (उत्तराखंड)
आने वाली मकर संक्रांति 2026 को लॉन्च होने जा रही बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म “स्मार्ट किलर” में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के अंतर्गत चपटाड़ी गांव के मूल निवासी दुर्गेश नौटियाल मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका निभा रहे हैं। स्मार्ट किलर में दुर्गेश नौटियाल के मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका में होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दुर्गेश की पैतृक भूमि चपटाड़ी सरनौल, जन्म भूमि पुरोला है तथा कर्म भूमि मुंबई बनी है।
बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म स्मार्ट किलर का डॉयलॉग ‘‘स्मार्ट किलर कभी मरते नहीं हैं वे हमेशा जिन्दा रहते हैं’’ बदले की भावना से भरे पारिवारिक थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर फिल्म के सभी कलाकारों व टेक्नीशियन्स के साथ मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएशन ऑडोटिरयम में स्मार्ट किलर का ट्रेलर का भव्यमय तरीके से थिएटर में दिखाया गया।
फ़िल्म निर्माता राजाराम सिंह ने बताया है कि स्मार्ट किलर फिल्म ट्रेलर रिलीज के इस शुभ अवसर पर बहुत ही बेहतर खुशनुमा माहौल रहा। इस फ़िल्म को आने वाली मकर संक्रांति 2026 को रिलीज़ किया जायेगा। फिल्म में पारिवारिक संबंधों, बदले की भावना और अपराध की घटनाओं को एक दिलचस्प थ्रिलर अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर के लॉन्च के बाद अब फिल्म देखने को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और उक्त फ़िल्म के रिलीज़ होने की प्रतीक्षा में हैं।
फिल्म स्मार्ट किलर के कलाकारों में दुर्गेश नौटियाल, हेमंत बिरजे, सुनील पाल, रमेश गोयल, विभा तिवारी, पूजा डडवाल, एडि ऐथियो, पिंकी चिनॉय, सपना तिवारी, रंजू भटटाचार्या, ललितराज शर्मा, राजूखान, शिवपूजन तिवारी, डॉ गायत्री गुप्ता, साक्षी तिवारी, शिवांगी शर्मा, सिमरन टॉक, केनी सिसोदिया, कामेश्वर ठाकुर, संजय रंगारे, सुदीप्तो चक्रावर्ती, संतोष विश्वकर्मा, शैलेश पंुजानी पिं्रयंका रॉय, बबलू चौधरी, रमेश जुगलान, साहिल खान, आर एस ठाकुर, आनंद ज्योति, चैतलाल आदि उपस्थित थे। निर्देशक योगेश खोखर, लेखक प्रिया नायडू, संगीत एफजे स्टूडियो, गीतकार सतीश सक्सेना, रंजू भटटाचार्य, सिंगर राजा हसन, रंजू भटटाचार्य, नकाश अजीज, डीओपी राकेश तिवारी आर्ट दीपक अम्बावाडेकर, फाइट शहबाज अली, इडिटर जयंत चौधरी कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर, प्रोडक्शन जयश्री कार्यकारी निर्माता सुनीला सिंह, फोटोग्राफर संदीप बोयत, डबिंग, डी.आई. कलरिस्ट एफजे स्टूडियो, मेकअप अशिष, अनिशा, आकाश लोनकर, हेयर स्टाईल रूची जैसवाल कॉस्टयूम डिजाईनर चांद एवं सिमरन बैकग्राउण्ड फराज, वीएफएक्स रतीश भारती साउण्ड कपोजर शेखर बागची एवं निर्माता राजाराम सिंह आदि हैं।
