उत्तरकाशी : पर्यावरण सरंक्षण को नौगांव, बड़कोट में आयोजित किये गये जन जागरूकता कार्यक्रम

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका क्षेत्र बड़कोट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका, स्थानीय पुलिस प्रशासन, वन विभाग और अन्य संस्थानों ने सामूहिक रूप से भागीदारी निभाई। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और जागरूकता रैली निकाली!जबकि नगर पंचायत नौगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में समस्त सभासदगण , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता परमार , किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती आनंदी राणा , समस्त कर्मचारीबन्धु , वनविभाग नौगांव के संयुक्त रूप से नौगांव में “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”थीम पर आधारित विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत नगरपंचायत कार्यालय मे “स्वच्छता शपथ “से हुई। जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों,सामाजिक संगठनों,महिला समूहों,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया और स्वच्छ,हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।नगर पंचायत नौगांव कार्यालय से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्लास्टिक हटाओ,पर्यावरण बचाओ,स्वच्छ जल स्वस्थ कल जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई ओर वनविभाग के सहयोग से फलदार पौधों को लगाया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *