उत्तरकाशी: पौन्टी (बड़कोट)की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रवीना रौंटा ने किया मतदाताओं का आभार ब्यक्त

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत पौन्टी की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती रवीना रौंटा ने गांव के समस्त मतदाताओं का आभार ब्यक्त किया है!श्रीमती रवीना ने कहा कि ग्राम वासियों ने जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की सेवा करने का अवसर मुझे दिया है मैं सभी के सहयोग से गांव वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरने की कोशिश करूंगी!तथा गांव के विकास के लिए सभी की सहमति से दृढ निश्चय व ईमानदारी के साथ कार्य करूंगी!

*आभार धन्यवाद **
सम्मानित ग्राम सभा पौटी कि देव तुल्य जनता मातृशक्ति युवा साथी बड़े बुजुर्ग एवं प्यारे बच्चो आप लोगों के द्वारा दिया गया अपार जन समर्थन के लिए मै और मेरा पूरा परिवार आपके आजीवन आभारी रहेंगे आपने यह जो भरोसा हमारे ऊपर किया है इस भरोसे को हम हमेशा बना कर रखेंगे इसको मै जरा सा भी डगमगाने नहीं दूंगा 444 वोटो की जो ऐतिहासिक जीत हमें मिली है इतना बड़ा अंतर हमने सपने में भी नहीं सोचा था एक बार पुनः आप सभी का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद 🙏
निवेदक. रविना रौटा w/o हीरालाल रौंटा (प्रधान ग्राम सभा पौन्टी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *