बड़ी खबर उत्तरकाशी : पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में 6 जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा को दिया समर्थन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत 6 नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन घोषित किया। इस महत्वपूर्ण समर्थन के साथ भाजपा को कुल 16 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो गया है, जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी की दावेदारी लगभग तय मानी जा रही है।

समर्थन देने वाले सदस्यों ने भाजपा की विकासपरक नीति, पारदर्शी शासन व्यवस्था और विजयपाल सजवाण के सक्षम नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए जिले में ईमानदार और स्थायी नेतृत्व देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर श्री सजवाण ने कहा —
“यह समर्थन सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि जनहित में स्थायित्व, पारदर्शिता और विकास की दिशा में मजबूत जनादेश है। भाजपा अब जिले को राजनीतिक स्थिरता और समर्पित जनसेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

जल्द ही संगठन व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से जनपद के समग्र विकास हेतु ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *