जयप्रकाश बहुगुणा
देहरादून/उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर भाजपा को अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने का भरोषा दिया! मुख्यमंत्री ने उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए अपने शोसल मिडिया अकाउंट पर लिखा कि –
शासकीय आवास पर गंगोत्री क्षेत्र से माननीय विधायक श्री Suresh Singh Chauhan जी तथा पुरोला क्षेत्र से माननीय विधायक श्री Durgeshwar Lal जी के नेतृत्व में उत्तरकाशी जिले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भेंट कर सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया।
इस अवसर पर सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं जनसेवा के नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी। पंचायत चुनाव परिणामों के पश्चात से ही प्रदेशभर के विजयी जनप्रतिनिधियों से लगातार मुलाकात हो रही है और समर्थन प्राप्त हो रहा है।