प्रदीप असवाल
बड़कोट/उत्तरकाशी
पौंटी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पुरोला के यमुनोत्री खंड के पौन्टी मंडल में रविवार प्रातः शताब्दी वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में ग्राम पौन्टी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोला जिले के जिला संचालक कबूल सिंह पंवार , मुख्य वक्ता पुलम सिंह पंवार, कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर रमेश रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के द्वारा पंच परिवर्तन, पर्यावरण , कुटुम्ब प्रबोधन सामाजिक समरसता, स्वका भाव एवं नागरिक कर्तव्य विषयों पर विस्तार से फोकस कर स्वयंसेवक को संघ में प्रवेश करना मात्र नहीं बल्कि संघ को अपने में प्रवेश करना जरूरी है। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के पंच परिवर्तन पर कार्य करने का आह्वान किया। सभी स्वयंसेवकों ने समता एवं योगाभ्यास के पश्चात शस्त्र पूजन किया।
मीडिया को जानकारी देते हुए यमुनोत्री खंड प्रचार प्रमुख प्रदीप सिंह असवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत सभी खंडों, नगरों, मंडलो में संघ द्वारा अलग-अलग दिवसों पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर खंड बौद्धिक प्रमुख आशीष रमोला, खंड संपर्क प्रमुख वसुदेव रावत, हरदेव सिंह राणा, मुख्य शिक्षक वीरेंद्र सिंह भंडारी, सत्य प्रसाद नौटियाल प्रार्थना प्रमुख, लोकेंद्र डबराल , गिरवीर सिंह राणा, अंशुल राणा , मीनाक्षी रौंटा,शिव प्रसाद गौड़, चमन लाल पारस, अमित रावत, अंकित रौंटा, आर्यन, अक्षय, रोहित रौंटा, रोहित कुमार, रामराज, सचिन, विवेक, अंशुल, जतिन, कृष, केशव, नारायण, अरुण सहित सैकड़ो स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।