
जयप्रकाश बहुगुणा
*पुरोला/उत्तरकाशी*
उत्तरकाशी जनपद की रंवाई घाटी के पोरा गांव की दिव्या ज्योति बिजल्वाण ब्राजील में आयोजित यूनाइटेड क्लाइमेंट चेंज कॉन्फ्रेंस चिल्ड्रन एन्ड यूथ सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लेंगी,!दिव्या ज्योति की इस उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई व शुभकामनायें दी है! दिव्या ज्योति की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सम्पूर्ण क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है!
विकासखंड पुरोला के ग्राम पोरा निवासी कुमारी दिव्या ज्योति बिज्लवाण सुपुत्री श्री गुरू प्रसाद बिज्लवाण का ब्राजील में होने वाला 20वीं United climate change conference of Children and youth (COy20) में भारत की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि रूप में चयन हुआ है ।
इस उपलब्धि हेतू पुरोला विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके परिजनों के साथ मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया और इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी । पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि दिव्या ज्योति ने हमारी विधानसभा पुरोला का ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है
बेटियां आज हर क्षेत्र में कीर्तीमान स्थापित कर रही है आप पर हमें गर्व है।यह सम्मेलन दिनांक 6 से 8 नवंबर तक फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पारा बेलेम (ब्राजील) में आयोजित होगा जिसमें पोरा निवासी दिव्या ज्योति भारत की ओर से प्रतिनिधि करेंगे ,जो United Nation framework Convention on Climate change (UNFCCC) के तत्वावधान में किया जाएगा जिसमें विश्वभर के युवा प्रतिनिधि जलवायु परिवर्तन के विषय पर गहन विचार विमर्श करेंगे!