
जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के अंतर्गत रंवाई एवं यमुनोत्री रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण के उद्देश्य से वृहत स्तर पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रमों की अध्यक्षता साधु लाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा की गई। रंवाई रेंज में आयोजित गोष्ठी के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी, बड़कोट एवं शेखर राणा, वन क्षेत्राधिकारी, रंवाई रेंज द्वारा क्षेत्रीय वन कर्मियों के साथ ग्राम डख्यियाट गांव, थानकी, बानकी, गड़ोली , राजगढी, गौना सहित बड़कोट बाजार में स्थानीय ग्रामीणों को मानव–वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने हेतु विभिन्न सावधानियों, एवं विभाग द्वारा संचालित प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधानों को ग्रामीण क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व सतर्कता अपनाने हेतु अपील की गई तथा वन्यजीवों, जैसे भालू व गुलदार की आवजाही होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने हेतु कहा गया!
इसी क्रम में यमुनोत्री रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीफ में क्षेत्रीय फील्ड स्टाफ द्वारा स्थानीय जनसमूह/ग्रामीणों को मानव–वन्य जीव संघर्ष से बचाव, वन विभाग को समय पर तत्काल सूचना देने तथा वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी मे उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल ने अवगत कराया गया कि अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठीयाँ, व रैलिया निरंतर वृहद स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैँ, ताकि मानव–वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों व वन्यजीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाये! कार्यक्रम में वन दरोगा श्रीमती मीरा राणा, सुनीता चौहान, विकास , अतोल चौहान, कु० श्वेता असवाल, मनी लाल , गौरव , अंकुश, अभि सिंह एवं वन बीट अधिकारी पन्नालाल, बलदेव सिंह चौहान, अरुण असवाल, त्रिलोक बड़ोनी, अंकित , अनिकेत, अरविंद, कपिल, मनोज, संदीप, विपुल तथा अन्य फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।