उत्तरकाशी : गुलदार ने दिन दहाड़े हमला कर दो लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत

 

जयप्रकाश बहुगुणा

नौगांव /उत्तरकाशी

नौगांव विकासखंड के पिपियारा गांव के पास गुरुवार को दिन में लगभग साढ़े तीन बजे दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया,दिन दहाड़े गुलदार के द्वारा किये गये हमले से लोग दहशत में है!गुलदार के हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम जरड़ा निवासी अभीसिंह व पीनाठिया अपनी बकरियों के को पिपियारा गांव के घूरलिया तोक में चराने ले गये थे, साढ़े तीन बजे के लगभग अचानक गुलदार ने दोनों लोगों पर हमला कर दिया, दोनों ब्यक्तियों ने किसी तरह गुलदार के चंगुल से अपनी जान बचाई व ग्रामीणों को सूचना दी!गुलदार के हमले की सूचना पर अपर यमुना वन प्रभाग की बरनिगाड़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविन्द भंडारी टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने गुलदार के हमले में घायल दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया, जहाँ दोनों ब्यक्तियों का उपचार चल रहा है!अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे!फिलहाल गुलदार के हमले में घायल दोनों ब्यक्तियों की स्थिति सामान्य बताई गईं है!विदित रहे कि नौगांव क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई बार गुलदार लोगों पर हमला कर घायल कर चूका है, वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए लेकिन गुलदार वन विभाग के कब्जे में नहीं आया!गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं तथा वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *