*उत्तरकाशी : पौराणिक माघ मेले का शुभारम्भ आज, मुख्यमंत्री करेंगे उद्धघाटन समारोह में प्रतिभाग*

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

पौराणिक माघ मेले का आज शुभारम्भ होगा, उद्धघाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे!
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 14 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न् 12:20 बजे जोशियाडा हैलीपेड पहुंचेंगे। अपराह्न् 12:30 बजे जोशीयाडा हैलीपेड से प्रस्थान कर अपराह्न 12:40 बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी पहुंचकर विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न् 13:45 बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रस्थान कर मा. मुख्यमंत्री अपराह्न् 14:00 बजे श्री शक्ति माता मंदिर/श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगे।
अपराह्न् 14:15 बजे मंदिर से प्रस्थान कर मा. मुख्यमंत्री अपराह्न् 14:20 बजे रामलीला मैदान उत्तरकाशी में माघ मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न् 15:00 बजे रामलीला मैदान से प्रस्थान कर अपराह्न 15:10 बजे जोशीयाडा हैलीपेड पहुंचेंगे। तद्पश्चात 15:20 बजे जोशियाडा हैलीपेड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *