जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि सांसद स्तरीय चैम्पीयनशिप ट्राफी में प्रतिभागियों के आवास व्यवस्था के लिए यूथ हॉस्टल मनेरा के अलावा धर्मशालाओं की आवश्यक व्यवस्था कर लें। आयोजित होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल प्रतियोगिता का समय सरिणी तैयार करें। उन्होंने सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रत्येक दिन आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की समय सारिणी तैयार करने के निर्देश युवा कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन की खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वितरण के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका के लिए पर्याप्त क्रीडध्यक्षों की तैनाती की जाय।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने कहा कि सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी के आयोजन के लिए चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 के मध्य अण्डर 19 बालक/बालिकाओं कबड्डी, एथलेटिक्स, बालीवाल तथा अण्डर 19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को अण्डर 19 बालक/बालिका वर्ग की मुर्गाझपट, पिट्ठू बैडमिंटन तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी। भण्डारी ने कहा कि 29 जनवरी 2026 को अण्डर 14 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की मुर्गाझपट, पिट्ठू, बैडमिंटन एवं बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता तथा 30 जनवरी को अण्डर 14 आयुवर्ग की बालक/बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 31 जनवरी एवं 02 फरवरी को अण्डर 19 बालक/बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का सम्पन्न की जायेगी। उन्होंने बताया कि 2 एवं 3 फरवरी 2026 को अण्डर आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबाल तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के साथ ही प्रतियोगिता का समापन होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, प्रोफेसर पीजी कालेज उत्तरकाशी से डा0 अरविन्द कुमार, डा0 एम0पी0एस0 परमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सौरभ रमोला, जिला क्रीडा अधिकारी बबीता बिश्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी, निरीक्षक टी0एस0 चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल चतर लाल, गजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भटवाड़ी संदीप राणा, चिन्यालीसौड़ मानवेन्द्र राणा, डुण्डा प्रवेश पैन्यूली, नौगांव लोकेन्द्र नेगी, पुरोला कु0 किरन राना, इन्द्रमणी बौड़ाई, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।