जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा अल्टो कार से चरस की तस्करी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में अवैध नशे के सौदागरों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में बड़कोट,दुबाटा के पास से हरदयाल व प्रदीप नाम के दो तस्करों को अल्टो कार यूपी 12वाई 6244 से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गयी है।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान -हरदयाल पुत्र हीरपाल चंद निवासी ग्राम मठ थाना पुरोला, उत्तरकाशी,प्रदीप राणा पुत्र उपेन्द्र निवासी ग्राम कुंशाला थाना बड़कोट, उत्तरकाशी के रूप में की गईं है!बरामद माल 710 ग्राम चरस की अ अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रु0 है!पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह रावत, हेड कॉन्स्टबल बबलू व कॉन्स्टबल गौरव रावत शामिल रहे “