*उत्तरकाशी : श्री धयेश्वर नाग देवता मंदिर समिति का सर्वसहमति से हुआ गठन, सूरत सिंह अध्यक्ष व सुभाष बने सचिव*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*नौगांव/उत्तरकाशी*

श्री धयेश्वर नाग देवता मन्दिर समिति सदस्यों की एवं उपले खत के समस्त ग्राम वासियों की एक आम बैठक ग्राम सभा दारसौं के मंदिर प्रांगण में आहूत की गयी। जिसमें श्री धयेश्वर नाग देवता के केन्द्रीय समिति दारसौं का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
मंदिर समिति की पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद श्री धयेश्वर नाग देवता मन्दिर प्रांगण में आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए श्री धयेश्वर नाग देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर सूरत सिंह पंवार कफनौल, उपाध्यक्ष पद पर भरत राम बडोनी हिमरोल, संरक्षक पद पर चंद्रमोहन सिंह पंवार कफनौल, सचिव पद पर सुभाष थपलियाल दारसों तथा कोषाध्यक्ष पद पर बृजमोहन नौटियाल दारसों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही प्रत्येक गांव से सर्वसम्मति से समिति के लिए सदस्यों का भी चयन किया गया। निवर्तमान कार्यकाल में सचित पद पर आठ वर्ष से सेवा दे चुके सुभाष थपलियाल को उपले खत ने नव गठित समिति में फिर से सचिव पद प चयन किया। उपरोक्त नव गठित मंदिर समिति के गठन के पश्चात बैठक में श्री धयेश्वर नाग देवता से सम्बंधित अनेक प्रस्ताव भी पारित किये गये। बैठक में उपले खत के वर्तमान ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, देव पंचायत सदस्य, निर्वतमान जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं उपले खत के ग्राम वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *