*उत्तरकाशी : जिले में भव्यता व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह, डीएम ने वर्चुवल माध्यम से ली गणतंत्र दिवस तैयारियों की बैठक*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों हेतु निर्देश दिए हैं कि इस राष्ट्रीय पर्व को इस तरह से मनाया जाय जिससे राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना बलवती हो साथ ही समारोह में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो एवं उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर प्रतिबिम्बित हो। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने विभागों की झांकी आयोजित करने के सम्बन्ध में समय से सूचना प्रेषित करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में आगामी दिनांक 25 एवं 26 जनवरी को सांयकाल 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक प्रमुख राजकीय भवनों और चौराहों को कम वोल्टेज के बल्बों या एल.ई.डी. से प्रकाशमान किया जाएगा। 25 जनवरी को सायं 6 बजे से 9 बजे तक तथा 26 जनवरी को प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भी विभिन्न सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा मौके पर पुलिस परेड, विकासपरक झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वज संहिता का समुचित अनुपालन किए जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि समारोह के उपरान्त हाथों में लिए गए झण्डे अव्यवस्थित रूप से व यत्र-तत्र न छोड़े जांय और छोड़े जाने वाले झंडों को एकत्रित किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
वीसी में एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम देवानंद शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *