*उत्तरकाशी : आज सुबह-सुबह पुलिस ने चलाया आकस्मिक चैकिंग अभियान, 90 संदिग्ध वाहनों की की गई चेकिंग….*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों, नशे व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु शनिवार की प्रातः मे जनपद उत्तरकाशी में पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक सड़क मार्गों के साथ संवेदनशील स्थानों तथा अन्तर्राजीय/अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए गहन तलाशी ली गई। पुलिस उपाधीक्षक एवं कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर रहकर चैकिंग अभियान को लीड किया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बैरियर्स पर करीब 90 संदिग्ध वाहनों को चैक किया गया।

शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *