
जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
जनपद की धनारी पट्टी के ग्राम पंचायत चकोन में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण संपन्न हो गया है!
इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान श्री दशरथ प्रसाद भट्ट ने कथा वृतांन्त का वाचन करते हुए कहा कि देवी भागवत महापुराण सुनने मात्र से ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।मनुष्य को अपने व सर्व समाज के कल्याण के लिए भागवत पुराण को अवश्य सुनना चाहिए!तथा अपने जीवन को सफल करने के लिए इसके वर्णित तथ्यों पर मनन करना चाहिए!इस यज्ञ में विशेष रूप से आमंत्रित नाल्ड कठुड के ग्राम पंचायत हुर्री से कॉलिंग नाग देवता, फोल्ड, ढुंगाल गांव बगसारी , कोटि धनारी से नांगणी माता,पंचाण गांव, भटवाड़ी से चन्दन नांग ,हूण देवता पहुंचे थे! इस अवसर पर बड़ी संख्या में धनारी क्षेत्र के साथ साथ अन्य क्षेत्रों से लोग कथा श्रवण को पहुंचे , इस अवसर पर ग्राम की ध्याणियों ने अपनी इष्ट देवी नांगणी को चांदी का झामण भेंट कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
स्थानीय निवासी लाखन सिंह पवार, खुशपाल सिंह राणा, राजेंद्र गंगाडी ने कहा कि यह यज्ञ गांव क्षेत्र की खुशहाली, गांव के पितृ देवताओं की मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया गया यज्ञ था जो विधिवत ढंग से संपन्न हो गया है। इस अवसर पर यज्ञ समिति ने समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों और कथा श्रवण को आए सभी आँगनतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।