उत्तरकाशी ब्रेकिंग : ट्रक दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत, एक घायल

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

मंगलवार दोपहर को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गई, जबकी एक घायल हो गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत समय लगभग 02:40 बजे दोपहर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान ग्राम मल्ला मध्ये गवारा नाला (मैगजीन) के समीप ग्रीफ का एम टिप्पर (डम्फर) वाहन संख्या- 24E64353 कार्य करते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उक्त वाहन में वाहन चालक सहित 02 व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर एवं एक सामान्य घायल हुये, जिन्हें उपचार हेतु 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया। जिला चिकित्यालय में उक्त घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार के दौरान 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। तथा 01 घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के मध्याम से हायर सेन्टर ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है।मृतक श्री सतेन्द्र (अंकित) पुत्र श्री पवन सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी-ग्राम हीना,तथा घायल श्री जयराम रावत पुत्र श्री गंधर्भ सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सेकू शामिल है!जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *