जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला /उत्तरकाशी
रविवार शिवरात्रि को देर रात एक वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गये!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक-15.02.2026 को समय लगभग रात्रि 10:45 बजे तहसील पुरोला अन्तर्गत ग्राम सोन्दाड़ी के पास 01 बुलेरो वाहन संख्या यू0 के0-07-3400 खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें 04 व्यक्ति सवार थे। जो गम्भीर घायल बताये गये है पुलिस द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला में उपचार हेतु लाया गया है। जिसमें 02 व्यक्ति उपचाराधीन है तथा 02 व्यक्तियों को हायर सेन्टर दून हॉस्पिटल रेफर किया गया है। उक्त वाहन लाखामण्डल से मोरी की तरफ जा रहा था। पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर तैनात है।
घायलों
1- हिमांशू रावत पुत्र श्री मनोज रावत उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कुनार तहसील मोरी।
2- श्री रितिक रावत पुत्र श्री किनाब सिहं रावत उम्र 18 वष निवासी ग्राम सालरा तहसील मोरी (हायर सेन्टर दून हॉस्पिटल रेफर)
3-चुनू पुत्र श्री प्रताप कुवर उम्र 16 वष निवासी ग्राम भितरी तहसील मोरी
4-अभिषेक पुत्र नामालूम उम्र 18 वष निवासी ग्राम कोटगांव तहसील
मोरी (हायर सेन्टर दून हॉस्पिटल रेफर)