*उत्तरकाशी : आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा–निर्देश,शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों, कस्टोडियनों और परीक्षकों को संबोधित कर परीक्षाओं को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी की और से जिले में परीक्षा आयोजन का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि वर्ष 2026 की परीक्षा हेतु कुल 63 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों को 5 मुख्य सेक्टरों (भटवाड़ी, डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, और पुरोला/मोरी) में विभाजित किया गया है। सांख्यिकी के अनुसार हाईस्कूल में कुल 3,910 संस्थागत व 22 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट में कुल 3,435 संस्थागत व 64 व्यक्तिगत परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जनपद का सबसे बड़ा केंद्र रा०इ०का० नौगांव (485 छात्र) तथा सबसे छोटा केंद्र रा०इ०का० हर्षिल (13 छात्र) निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी उपस्थित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस और पीआरडी जवानों की संख्या बल बढ़ाए जाने के निर्देश दिये ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *