जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड देहरादून के तत्वाधान में भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण और तकनीकी मंत्री सुबोध उनियाल और देहरादून की विधायक श्रीमती सविता कपूर के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत तरीके से उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा श्रीमती कमला जुडियाल को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रीमती कमला जुडियाल एक समाज सेवी ही नहीं है अपितु भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर कार्य भी किया है, वर्तमान समय में यमुनोत्री विधान सभा कालिंदी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष है । विश्व के आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के साथ मिलकर आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही है जो कि वर्तमान समय में टिहरी और उत्तरकाशी जिले की जिला प्रमुख है। उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर गांव, क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।श्रीमती जुड़ियाल ने इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए अपने पति श्री सुरेश जुडियाल का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए माता-पिता भाई, बहन और क्षेत्र के जनमानस ने भी मुझे बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रेषित की है।