*उत्तरकाशी : सचिव लोक निर्माण विभाग आज से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर, चारधाम यात्रा तैयारी व निर्माण कार्यों का करेंगे स्थलीय निरिक्षण*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन पंकज कुमार पाण्डेय 26 से 27 फरवरी 2026 तक जनपद भ्रमण पर रहेंगे।

प्राप्त कार्यक्रमानुसार श्री पाण्डेय दिनांक 26 फरवरी को अपराह्न 12:00 बजे उत्तरकाशी पहुंचेंगे। अपराह्न 12:30 बजे से उत्तरकाशी से भटवाड़ी चारधाम यात्रा एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अपराह्न् 15:30 बजे विकासखण्ड सभागार भटवाड़ी में विकासखंड भटवाड़ी अंतर्गत विकासात्मक कार्यों के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। सायं 16:30 बजे भटवाड़ी से हर्षिल चारधाम यात्रा एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

दिनांक 27 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे हर्षिल से प्रस्थान कर अपराह्न 12:00 बजे जिला सभागार उत्तरकाशी पहुंचकर विकासखण्ड भटवाड़ी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तद्पश्चात अपराह्न् 14:30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *