
जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
रंगों के पर्व होली की धूम जनपद भर में चल रही है, विभिन्न सामाजिक संग़ठनों, शिक्षण संस्थानों में होली मिलन के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है!कहीं होल्यार गीतों के माध्यम से फाल्गुनी होली की छटा को अपनी संस्कृति में प्रस्तुत कर रहे हैं तो कहीं स्कूली छात्र छात्राएं व कार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रंगों में सरोबार हो रहे हैं!शनिवार को रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा महिला *होली मिलन* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों कार्मिकों एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने कृत्रिम रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों के प्रयोग की शपथ ली एवं होली को स्वच्छता के प्रतीक त्यौहार के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सभी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध होली गीतों का गान किया एवं मिष्ठान वितरण के साथ होली की शुभकामनाएं एवं सद्भावनाओं को सभी के बीच प्रेषित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय नमामि गंगे समिति की संयोजक डॉ मधु बहुगुणा ,नोडल डॉ ममता ध्यानी, डॉ नेहा गोस्वामी, डॉ नेहा तिवारी ,डॉ शिक्षा, डॉ नीतू राज, डॉ सोनम भट्ट, डॉ दिव्या थापा, श्रीमती पूजा एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।