*उत्तरकाशी : अधिक रक्तश्राव होने के कारण प्रसूता महिला को हेली एम्बुलेंस से भेजा एम्स ऋषिकेश*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्रसव के लिए आई एक महिला को अधिक रक्तश्राव होने के कारण जोखिम की दृष्टि से हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया!
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के प्रभारी डॉ रोहित भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को ग्राम कृष्णा, तहसील बड़कोट निवासी श्रीमती अंजनी (31)पत्नी जीतेन्द्र को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया था, लेकिन प्रसव के दौरान श्रीमती अंजनी को सामान्य से अधिक रक्तश्राव हो गया जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी, डॉ रोहित भंडारी ने बताया कि जोखिम के कारण उन्होंने हेली एम्बुलेंस से सम्पर्क कर उक्त महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया है!नौगांव अस्पताल के आसपास हेलीपेड न होने के कारण बड़कोट तक एम्बुलेंस के माध्यम से उक्त महिला को चिकित्सकीय देख रेख में पहुंचाया गया, बड़कोट हेलीपेड से हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *