*उत्तराखंड चारधाम यात्रा : 19 अप्रैल को 12:35 बजे खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

उत्तराखंड के चारधामों में प्रथम धाम यमुनोत्री के कपाट 19अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे!मंगलवार को यमुना जयंती के शुभ पावन अवसर पर माँ यमुना जी के ग्रीष्मकालीन कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय हुआ। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति एवं समस्त तीर्थ पुरोहित समाज, पंच पंडा समिति की उपस्थिति में 6 गते बैसाख यानी अक्षय तृतीय शुक्ल पक्ष 19 अप्रैल रविवार को कृर्तिका नक्षत्र कर्क लग्न व आयुष्मान योग में समय 12:35 बारह बजकर पैतिस मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ माँ यमुना जी के कपाट बिधीवत-मन्त्रोचारण के साथ खोल दिये जायेगे!यमुना जयंती के अवसर पर पंचांग गणना के बाद तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली मंदिर में कपाट खुलने की विधिवत घोषणा की!इस अवसर पर मंदिर समिति के सुनील उनियाल, पंच पंडा समिति के सचिव गिरीश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, ज्योति प्रसाद उनियाल सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *