*उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा से संबंधित विभिन्न संग़ठनों ने की बैठक,यात्रियों की सिमित संख्या की बाध्यता पूर्णतः समाप्त करने की मांग*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न संग़ठनों ने मंगलवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन कर विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की!उत्तरकाशी में चार धाम यात्रा को लेकर श्री पंचमुखी गंगोत्री मंदिर समिति, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन, संयुक्त संरक्षण समिति, एवं समस्त पर्यटन व्यवसाईयों की एक बैठक गंगोत्री मंदिर समिति कार्यालय में आयोजित की गई। समस्त पदाधिकारी के द्वारा एक स्वर में चार धाम यात्रा से सीमित संख्या को पूर्णत् समाप्त करने की मांग रखी गई। इसके अलावा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा, उसके मरम्तिकरण के लिए सीमा सड़क संघठन के खिलाफ प्रमुखता से आवाज उठी। बैठक में चार धाम यात्रियों को यात्रा मार्गों पर विभिन्न पुलिस बैरियर पर ना रोका जाए, बेर्रिएर हटाए जाए,गंगोत्री से गोमुख ट्रैकिंग रूट पर डेढ़ सौ से बढ़कर 500 पर्यटकों के लिए खोला जाए, यात्रा के समय हिना बेर्रिएर में स्थानीय टैक्सी वालों को ना रोका जाए, व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई!तथा तय किया गया कि इन सभी मांगों को लेकर जिलाधिकारी उत्तरकाशी से दो अप्रैल को वार्ता कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।इस अवसर पर श्री पंच मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा, सचिव सुभाष कुमाई, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, अध्यक्ष संयुक्त संरक्षण समिति अशोक सेमवाल, बस यूनियन से गजेंद्र रावत, अजय पुरी, कुशाल नेगी, अनिल नौटियाल, रमेश सेमवाल, कृपाराम सेमवाल, कुशाल नेगी, सुरेश राणा,सत्येंद्र सेमवाल, सत्य प्रसाद सेमवाल , आनीष नेगी, चंद्रवीर रावत, दीपेंद्र पवार सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *