*उत्तरकाशी : राइका कण्डारी में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं किया गया सम्मानित*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी, नौगांव (उत्तरकाशी) में सत्र 2025-26 की वार्षिक गृह परीक्षा के परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश गौड़, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश गौड़ एवं प्रधानाचार्य नरेश रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इनके साथ कक्षाध्यापकों राजेश शोकटा, प्रकाश भंडारी, बिशंबर नौटियाल, श्रीप्रकाश नौटियाल एवं अनीता नौटियाल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कक्षा 6 में श्रुति, विजय एवं सौरव, कक्षा 7 में वेदांश गौड़, सिद्धार्थ चौहान एवं आरभ नौटियाल, कक्षा 8 में तृप्ति, मासूम एवं सागर, कक्षा 9 में साक्षी चौहान, साक्षी नौटियाल एवं अनिरुद्ध गौड़ तथा कक्षा 11 में ध्रुव नौटियाल, रिया एवं विपुल नौटियाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में वेदांश गौड़ ने प्रथम, तृप्ति ने द्वितीय एवं ध्रुव नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्मृति चिन्ह अपने नाम किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश रावत ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा जरूरतमंद छात्रों को आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी सत्र के लिए दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षकों को विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल बहुगुणा द्वारा किया गया। इस आयोजन में शिक्षक राजेश शोकटा, सुरक्षा रावत, बिशंबर नौटियाल, कुसुम रावत, देवी सिंह रांगड़, कुलभूषण गौड़ सहित साक्षी, नव्या, श्वेता, ध्रुव, विपुल, जय किशन, सौरभ आदि छात्र- छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। जलपान एवं मिष्ठान वितरण के साथ पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *