*उत्तरकाशी : गेस्ट टीचर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*मोरी /उत्तरकाशी*

सीमांत तहसील मोरी के नैटवाड़ में एक गेस्ट टीचर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है!पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरी तहसील अंतर्गत नैटवाड़ में कुमारी मीरा (32 वर्ष), पुत्री श्री जगत कुमार, जो राजकीय इंटर कॉलेज नेटवाड़ में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत थीं, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गईं।
मृतका का मूल निवास ग्राम सुनाली, तहसील पुरोला है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया  है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *