जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
चारधाम यात्रा-2026 के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन के साथ पुलिस द्वारा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हेतु सर्वोत्तम प्रयास किये जा रहे है।
यातायात पुलिस की टीम द्वारा आज मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे, ओरछा बैण्ड के पास तीर्थयात्रियों को हरिद्वार से यमुनोत्री ले जा रही एक बस यू के 14पी ए 7997 को चैक किया गया तो बस चालक नशे में धुत पाया गया। पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट की कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार कर बस को सीज किया गया।ट्रेवल एजेंसी से बात कर बस में सवार राजस्थान के 28 तीर्थयात्रियों हेतु दूसरे वाहन की व्यवस्था करवायी गयी।