*उत्तरकाशी : स्कूलों से गायब रहने व शराब पीकर स्कूल आने, सरकारी धन गबन करने पर शिक्षक निलंबित, शिक्षा मित्र का स्पष्टीकरण तलब*

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी


जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अद्योहस्ताक्षरी द्वारा विकासखण्ड मोरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जन सुनवाई कार्यकम में शिक्षा विभाग के सम्बन्ध में जनसुनवाई की गयी तथा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दौणी, मोरी में कार्यरत संतोष कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सट्टा, गोरी, उत्तरकाशी में कार्यरत हरिचन्द्र, प्रभारी प्रधानाध्यापक जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए साथ ही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों विद्यालयों में समरा शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय को जो धनराशि निर्गत की गयी उसका वास्तविक रूप से धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया, जिससे सम्बन्धित दोनो अध्यापकों द्वारा उक्त धनराशि का गबन किया जाना स्पष्ट होने के दृष्टिगत दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया साथ ही रा०प्रा०वि० ठडियार में औपबन्धिक रूप से कार्यरत शिक्षामित्र संजय कुमार विद्यालय समय में अपना अवकाश का प्रार्थना पत्र दे कर विद्यालय से चले गये जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित औपबन्धिक शिक्षामित्र का स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा राजकीय इण्टर कॉलेज, दौणी, मोरी, उत्तरकाशी में औचक निरीक्षण के दौरान जय सिंह कठैत, स०अ०, एल०टी० व्यायाम विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये जिसके सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि एक दिन पूर्व सम्बन्धित अध्यापक का नैटवाड़ बाजार उत्तरकाशी में शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं विधायक यमुनोत्री के द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों का पालन करते हुए सम्बन्धित के निलम्बन की संस्तुति अपर निदेशक, मा०शि०, गढ़वाल मण्डल पौड़ी को दी गयी. जिसका संज्ञान लेते हुए अपर निदेशक, मा०शि०, गढ़वाल मण्डल पौड़ी द्वारा सम्बन्धित अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

अद्योहस्ताक्षरी के सम्मुख कार्यालय विकासखण्ड भटवाड़ी, उत्तरकाशी में कार्यरत परिचारक पंकज कुमार की कार्यालय से लगातार अनुपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई है, इस सम्बन्ध में तत्काल सम्बन्धित परिचारक के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी तथा औचक निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में किसी अध्यापक/कार्मिक का बिना अवकाश स्वीकृति के विद्यालय/कार्यालय से अनुपस्थित होना पाया जाता है, तो ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही करते हुए उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति तथा निलम्बन अथवा सेवा समाप्ति की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। इस हेतु अधोहस्ताक्षरी द्वारा माह मई में लगातार कार्यालय/विद्यालयों के औचक निरीक्षण किये जायेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *