*उत्तरकाशी : सीएपीएफ कैंप का निरीक्षण कर एसपी द्वारा जवानों हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आगामी यात्रा पीक को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। यात्रा को सुरक्षित, सरल एवं सुगम बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। आगामी यात्रा पीक को देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ के साथ यात्रा रुटों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा मनेरी क्षेत्र में स्थित पायलेट बाबा आश्रम में सीएपीएफ हेतु बनाये गये कैंप का निरीक्षण कर केंद्रीय सुरक्षा बल आईटीबीपी के जवानों के ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्थाओं को चेक किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा जवानों के आवास, स्वच्छता, पेयजल, भोजन, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं।

एसपी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। चारधाम यात्रा एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत केन्द्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, विषम भौगोलिक परस्थितियों व विभिन्न प्रकार की चुनौतियो के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले जवानों के कैंप एवं भोजन की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जानी आवश्यक है। उन्होंने बल के जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया तथा बेहतर समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह सहित आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *