*उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी के कुछ होटल /ढाबों पर खुलेआम बिक रहा है मीट-मांस, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा अनवरत जारी है, लेकिन कुछ लोग होटल /ढाबों में तीर्थ धामों की मर्यादा को तार -तार करने का जघन्य कार्य कर रहे हैँ!यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकी चट्टी में राम मंदिर के निकट एक होटल /ढाबे में मीट -मांस परोसा जा रहा है, जिसका एक वीडियो सोशल मिडिया में भी वायरल हो रहा है!स्थानीय लोगों ने पवित्र धाम के निकट इस तरह से मीट मांस परोसे जाने पर आपत्ति जताई है, तथा पुलिस /प्रशासन से उक्त ब्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है!सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार के अनुसार —
चारधाम यात्रा के प्रथम धाम श्री यमुनोत्री धाम में जानकी चट्टी और राम मंदिर में कई जगहों ढाबों पर खुले आम इस तरह से बन रहा है मीट मांस और परोसी जाती है शराब, लेकिन बार बार शासन प्रशासन को चेताने के बाद भी कोई चेकिंग अभियान नहीं चलाया जाता है और पुलिस प्रशासन द्वारा भी संज्ञान नहीं लिया जाता है।

जानकी चट्टी और राम मंदिर में सभी ढाबों होटलों में जहां जहां पर भी संदिग्ध लगता है हफ्ते में 2 बार छापे पड़ने चाहिए और इसके लिए मां यमुना जी को साक्षी मानकर यमुनोत्री धाम को स्वच्छ पवित्र निर्मल बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए और इस होटल ढाबे को तत्काल सीज किया जाए।

राम मंदिर जैसी पवित्र जगह पर ऐसे वर्जित चीजों को खुले आम बनाना दुर्भाग्य पूर्ण है और इसके लिए मंदिर समिति यमुनोत्री धाम, शासन प्रशासन द्वारा एक्शन लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *