*उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : 678 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक और तस्कर किया गिरफ्तार,यात्रा मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

जनपद उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गत सांय को *नगाण गांव बस स्टॉप के पास चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सूरजमणी (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी में युवक के कब्जे से 678 ग्राम अवैध चरस(कीमत करीब 1.3 लाख) बरामद हुई है।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्त की पहचान सूरजमणी पुत्र दलपित निवासी कुठार रानाचट्टी, कोतवाली बडकोट उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई!
पुलिस टीम में अपर उनि रघुवीर सिंह चौहान ,हेकानि अनिल रावत,हेका सुरेश थपलियाल,कानि चालाक विपिन शर्मा शामिल रहे!पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नशे के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *