*उत्तरकाशी : तेज स्पीड पिकअप वाहन ने युवक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*चिन्यालीसौड़ /उत्तरकाशी*

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्याली सौड़ में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ में आज शनिवार सुबह ऑल वेदर रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मुर्गा लदी पिकअप वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।मृतक युवक का नाम ममराज बताया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *